राजसमंद: 103 किलो मुंगफली तेल सीज, 1 क्विंटल अवधिपार खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कराया
राजसमंद 5 फरवरी 2026 । शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ टी. शुभमंगला के आदेशो पर CMHO डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा भीम में बड़ी कार्यवाही कर 103 किलो मुंगफली का तेल को मौके पर सीज किया गया तथा कार्यवाही के दौरान 1 क्विंटल के लगभग अवधिपार मिली खाद्य सामग्री जिसमे सॉस, मसाले, चाय पत्ती इत्यादि सामग्री नष्ट करवायें गये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचन्द शर्मा ने बताया कि भीम क्षेत्र में कमलेश किराणा एंड जनरल स्टोर से मूंगफली के तेल का एक नमुना लिया गया तथा लगभग 103 किलोग्राम मूंगफली के तेल को मौके पर सीज किया गया। उक्त फर्म पर अवधि पार 30 किलोग्राम के लगभग सॉस तथा मसालो को भी मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
टीम ने भीम रोड़वेज बस स्टेंड रोड़ स्थित नाकोड़ा स्वीट्स एण्ड किराणा स्टोर से मुंग दाल तथा मसूर की दाल का एक नमुना लिया तथा लगभग 15 लीटर अवधिपार कोल्ड ड्रिंक को नष्ट करवाया। टीम ने भीम हॉस्पीटल रोड़ स्थित गोपाल दास लीलाराम किराणा स्टोर का निरीक्षण किया जहां खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सरसो तेल का नमुना लिया गया तथा निरीक्षण के दौरान अवधि पार तेल, चाय पत्ती, नमक, मसाले तथा अन्य खाद्य सामग्री लगभग 70 किलोग्राम को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
उन्होंने बताया कि लिए गये खाद्य पदार्थो के नमुनो को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला उदयपुर में भिजवाया जायेगा तथा जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रेमचन्द शर्मा, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र डांगी तथा सहायक महेन्द्र सिंह शामिल थे।
CMHO डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशो पर शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रो में नियमित कार्यवाही की जायेगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
