राजस्थान में RAS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन तिथि और एग्जाम डेट
Udaipur Times, RAS Recruitment 2026: 28 मई 2026। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 (RAS Recruitment 2026) के अन्तर्गत राज्य सेवाएं के 192 एवं अधीनस्थ सेवाएं के 415 कुल 607 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 20260 को किया जाना प्रस्तावित है। RAS Recruitment 2026
उक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जाएगी। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक रूप में ली जाएगी। उक्त परीक्षाओं का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर प्रेस नोट दिनांक 9 जनवरी 2026 द्वारा जारी कर दिया गया है एवं उक्त पाठ्यक्रम के आधार पर ही प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। RAS Recruitment 2026
सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि जारी
आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती हेतु भी विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। Assistant Prosecution Officer Recruitment Exam 2026
प्राध्यापक विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2026 - प्रस्तावित परीक्षा तिथि जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा प्राध्यापक - विशेष शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा, 2026 को आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 121 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 22 मई 2026 को जारी किया गया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 से 30 जून 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। Lecturer (Special Education) Competitive Examination 2026
विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त सभी परीक्षाओं के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य होंगे। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाओं हेतु आयोग की वेबसाइट का अवलोकन करें। RAS Recruitment 2026
