उदयपुर में रिकॉर्ड 126229 लोगो का हुआ वैक्सीनेशन
राज्य में अब तक सर्वाधिक वैक्सीनेशन
| Sep 4, 2021, 22:23 IST
वैक्सीनेशन में उदयपुर ने अर्जित की उपलब्धि
उदयपुर 4 सितंबर 2021 । कोरोना की दूसरी लहार की लगभग समाप्ति और अक्टूबर में संभावित तीसरी लहर के आगमन से पूर्व आज जिले में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत रिकॉर्ड एक लाख छब्बीस हज़ार दो सौ उन्तीस लोगो को वैक्सीनेशन डोज़ लगाकर जिले ने नया रिकॉर्ड कायम किया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की उदयपुर जिले ने एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड स्थापित किया है। आज आयोजित हुआ था मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव। जहाँ जिले के 45 स्थानों के अतिरिक्त फतहसागर की पाल और गुलाबबाग में भी लोगो को वैक्सीन लगाई गई।
उल्लेखनीय है की जिले भर में अब तक 126229 का वैक्सीनेशन हो चूका है। जो की राज्य में अब तक का सर्वाधिक वैक्सीनेशन है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने टीम उदयपुर को बधाई दी ।
