उदयपुर में सेवा शिविरों से गांव-गांव पहुंच रही राहत
Udaipur Times, Udaipur News: 14 जुलाई 2026। प्रदेशभर में संचालित शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों की वर्षों से लंबित समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो रहा है। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी हाथोंहाथ मिल रहा है।
उदयपुर जिले में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में सेवा शिविरों का सफल संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को ग्राम पंचायत सरू, सरूपाल, भेसड़ा खुर्द, बिछड़ी, सापेटिया, ईंटाली, ढूंढिया, मोड़ी, बड़गांव, हिंता, गोगुन्दा, रावलियाकलां, कड़ेच, तिरोल, सैलाणा, गुराड़, नवाघरा, बलिचा, खेड़ाघाटी, बरना, गुमानपुरा, सड़ा, बुढिया एवं उमरिया में शिविर आयोजित हुए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं नगरीय निकायों में भी शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।
बुधवार को इन स्थानों पर लगेंगे शिविर
अभियान के तहत बुधवार को डाकन कोटड़ा, उमरड़ा, जिंक स्मेल्टर, साकरोदा, थूर, घासा, मांगथला, अडिन्दा, धावड़िया, वरणी, पाटिया, सेमटाल, सायरा, कमोल, झाड़ोल, फलासिया, हिका, झाझंरी, किकावत, उगमणा, कोटड़ा, मण्डवाल, कुकावास एवं पिपला में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं शहरी निकायों में भी शिविरों का आयोजन होगा।
प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। सेवा शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य को प्रभावी रूप से साकार किया जा रहा है।
c
