उदयपुर के लिए राहत की खबर आज 1 ही पॉजिटिव

उदयपुर में अब कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर हुई 1335 
 | 
उदयपुर के लिए राहत की खबर आज 1 ही पॉजिटिव
1015 ठीक हो चुके है, 997 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 306 

उदयपुर 2 अगस्त 2020। उदयपुर जिले के लिए आज राहत की खबर है। आज रविवार को कोरोना से 1 ही पॉजिटिव पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि रविवार को जिले के 942 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 941 व्यक्ति नेगेटिव है और 1 कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

आज रविवार को जिले में मिली रिपोर्ट में 1 मात्र  पॉजिटिव नया केस है उदयपुर के बेड़वास प्रतापनगर से पाया गया है। इधर देश के गृहमंत्री अमित शाह कोरोना की चपेट में आ गए है। 

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 1335 हो गई है। इनमे से 14 की मौत हो गई है तो 1015 मरीज़ ठीक हो चुके है। 997 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 306 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News