पंचायती राज चुनावों के लिए आरक्षण लॉटरी 23 एवं 24 को

 | 
Panchayat chunav

 

Udaipur Times, Panchayat Election 2026: राजस्थान में नगरीय निकायों के बाद अब पंचायत चुनावों की बारी है। पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजविभाग ने प्रदेश में जिला और उपखण्ड स्तर पर होने वाली सीटों की आरक्षण लॉटरी की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हाई कोर्ट के आदेशों के क्रम में राज्य सरकार आगामी 15 नवंबर 2026 तक पंचायती राज संस्थाओं की पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगा राम द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, जिला परिषद के जिला प्रमुख पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण पहले ही 13 अगस्त 2026 को पूरा किया जा चुका है।

अब इसी क्रम में आगामी 23 सितंबर 2026 को जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके ठीक अगले दिन, यानी 24 सितंबर 2026 को उपखण्ड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस संबंध में विभाग ने राज्य के समस्त जिला कलेक्टर्स और उपखण्ड अधिकारियों को समय पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News