राजस्थान मे पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी 17 और 18 सितंबर को
Udaipur Times: Panchayati Raj Elections 2026: आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर पंचायती राज संस्थाओं की सोमवार को प्रस्तावित आरक्षण लॉटरी स्थगित कर नई तिथियां निर्धारित की गई हैं। जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण लॉटरी 17 सितंबर 2026 को तथा सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों के लिए 18 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ जोगा राम ने बताया कि नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 तक पूर्ण कराने का संकल्प लिया है।
इसके तहत आरक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आरक्षण लॉटरी 17 एवं 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, जिसे स्थगित कर अब नई तिथियां तय की गई हैं। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
