उदयपुर के पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी स्थगित

 | 
Udaipur Panchayat Election

Udaipur Times, Udaipur Panchayat Election: उदयपुर मे नगर निगम चुनाव और पाँच शहरी निकायों के चुनाव बाद गांवों की सरकार बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी स्थगित फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के उपायुक्त एवं उप शासन सचिव (प्रथम) जसवन्त सिंह ने नगरीय निकाय चुनावों के चलते स्थगन आदेश जारी किया।  

दरअसल जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी 17 सितंबर को लॉटरी प्रस्तावित थी जबकि सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए लॉटरी 18 सितंबर को होनी थी।

लेकिन नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 18 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन निर्धारित होने से लॉटरी स्थगित कर दी गई। निकाय चुनाव पूर्ण होने पर नई तिथियां अलग से जारी की जाएंगी ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News