पुलिस महकमे में फेरबदल

12 थानाधिकारी, 25 एएसआई और 23 हेड कांस्टेबल का तबादला

 | 
transfer

उदयपुर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार शाम को महकमे में बड़ी तब्दीली करते हुए कुल 117 पुलिसकर्मियों  जिसमें 12 थानाधिकारी, 25 एएसआई और 23 हेड कांस्टेबल का तबादला किया गया है। 

तबादलों के अनुसार उदयपुर के भूपालपुरा थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत और मावली थाना अधिकारी चंद्रशेखर का उदयपुर से चित्तौड़गढ़ जिले में तबादला किया गया है तो वही हाथीपोल थानाधिकारी गोपाल चंदेल को डूंगरपुर भेजा गया है। 

इसी के तहत योगेश चौहान हाथीपोल, हनुमंत सिंह सोढा गोपालपुरा और रतन सिंह मावली के थानाधिकारी होंगे। इसके अतिरिक्त 25 एसआई, 23 हेड कांस्टेबल  और 57 कॉन्स्टेबल के भी तबादले थानों से रिजर्व पुलिस लाइन और रिजर्व पुलिस लाइन से थानों में किए गए हैं।

transfer

tansfer

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News