पंच गौरव कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

अधिक से अधिक लोगों को फ्लैगशिप योजनाओं से जोड़ कर करें लाभान्वित - ADM
 | 
panch gaurav

उदयपुर 19 मई 2026। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति संबंधी समीक्षा मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई।

ADM राठौड़ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फ्लैगशिप योजनाएं सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं हैं। इनका क्रियान्वयन पूर्ण गंभीरता से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य आमजन के जीवन स्तर को सुधारना है, ऐसे में अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ते हुए उन्हें लाभान्वित करें। 

ADM ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, अटल ज्ञान केंद्र, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, अटल प्रगति पथ आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के सीईओ विरमाराम, सीपीओ महावीर प्रसाद सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पंच गौरव कार्यक्रम की जानी प्रगति

पंच गौरव कार्यक्रम की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर के निर्देशन एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। नोडल अधिकारी सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक पुनीत शर्मा ने कार्यक्रम के तहत गत वित्तीय वर्ष में हुए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष से विभाग वार प्राप्त प्रस्तावों से अवगत कराया। एडीएम राठौड़ ने जिला कलक्टर के निर्देशानुसार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें जिन विभागों से अब तक कार्ययोजना प्राप्त नहीं हुई उन्हें आगामी दो दिन में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए पाबंद किया। बैठक में पर्यटन, खेल, उद्योग, वन, उद्यानिकी तथा राजीविका के अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News