Udaipur News: औद्योगिक भूखण्डों के डायरेक्ट अलॉटमेंट का 11वां चरण प्रारम्भ

दो औद्योगिक क्षेत्रों में भूखण्ड आवंटन दर को 40 प्रतिशत कम किया

 | 
RIICO launches 11th phase of industrial plot allotment in Udaipur with 196 plots available under Rising Rajasthan investment initiative.

Udaipur Times Administrative News,उदयपुर, 4 जून 2026- जिले में रीको द्वारा विकसित किये गये विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में राइजिंग राजस्थान में एमओयू करने वाले निवेशकों के लिए भूखण्डों के आरक्षित मूल्य पर चार औद्योगिक क्षेत्रों के कुल 196 औद्योगिक भूखण्डों का प्रत्यक्ष आवंटन योजना के अन्तर्गत ग्यारहवां चरण की प्रक्रिया बुधवार 3 जून से प्रारंभ की गई है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र कलडवास (विस्तार), आमली, औद्योगिक क्षेत्र सगतपुरा (भीण्डर) व श्रीराम जानकी औद्योगिक औद्योगिक क्षेत्र, माल की टूस के औद्योगिक भूखण्ड शामिल हैं।

इसके अन्तर्गत धरोहर राशि 3 से 16 जून तक प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक जमा कराई जा सकेगी एवं किसी भी भूखण्ड पर एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर ई-लाॅटरी 22 जून को की जायेगी। रीको के अतिरिक्त महाप्रबन्धक अजय पण्ड्या ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कलड़वास (विस्तार) में 2 औद्योगिक भूखण्ड, औद्योगिक क्षेत्र आमली में 62 औद्योगिक भूखण्ड, औद्योगिक क्षेत्र सगतपुरा (भीण्डर) में 90 औद्योगिक भूखण्ड एवं औद्योगिक क्षेत्र श्रीराम जानकी माल की टूस में 42 औद्योगिक भूखण्ड, को इस प्रत्यक्ष आंवटन योजना के ग्यारहवां चरण में रखा गया हैं। Udaipur Administrative News

जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति के लिये 6 भूखण्ड, महिला उद्यमियों के लिये 6 भूखण्ड, भूतपूर्व सैनिको। के लिये 1 भूखण्ड, बैचमांर्क दिव्यागंजनों के लिये 4 भूखण्ड तथा सशस्त्र बलों के शहीदों के आश्रितों के लिये 1 भूखण्ड आरक्षित है।

इस प्रत्यक्ष आवंटन योजना के ग्यारहवें चरण में शामिल औद्योगिक क्षेत्र श्रीराम जानकी माल की टूस तथा सगतपुरा (भीण्डर) के औद्योगिक भूखंडों पर फ्लेक्सिबल लैण्ड लीज पॉलिसी के अन्तर्गत आवंटन दर की 60 प्रतिशत दर पर 33 वर्ष की लीज अवधि के लिये किया जायेगा, जिससे निवेशकों को कम दर पर भूमि उपलब्ध हो सकेगी। Udaipur News

अतिरिक्त महाप्रबंधक पण्ड्या ने बताया कि राइजिंग राजस्थान में इस योजना की अन्तिम तिथि 16 जून 2026 तक एमओयू करने वाले सभी निवेशक इस योजना में आवेदन करने हेतु पात्र होंगे। सफल आवेदकों को प्रस्ताव पत्र की 25 प्रतिशत राशि जमा कराने के बाद शेष 75 प्रतिशत राशि का भुगतान 19 त्रैमासिक किश्तों में मय ब्याज 8.50 प्रतिशत के साथ या 120 दिनों के भीतर ब्याज रहित भुगतान की सुविधा है।

साथ ही सफल आवेदकों द्वारा 25 प्रतिशत राशि जमा कराते ही आवंटन पत्र व भूखण्ड का कब्जा भी प्रदान कर दिया जायेगा। इसके अलावा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा राज्य सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया जा सकेगा। भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करते समय प्रारम्भ भूखण्ड का 360 डिग्री फोटो व्यू एवं गुगल लोकेशन भी दिखेगा, जिससे आवेदकों को भूखण्ड के आस-पास की पूरी स्थिति की जानकारी प्राप्त होने के साथ भूखण्ड के चयन करने व आवेदन करने में आसानी होगी। अधिक जानकारी के लिए रीको कार्यालय, उदयपुर में सम्पर्क किया जा सकता है अथवा रीको की वेबसाईट www.riico.co.in पर विस्तृत विवरण देखा जा सकता है।

#RIICO #Udaipur #Rajasthan #IndustrialPlots #IndustrialInvestment #RisingRajasthan #BusinessInvestment #MakeInRajasthan #IndustrialDevelopment #Manufacturing #MSME #Entrepreneurship #InvestmentOpportunity #UdaipurNews #RajasthanNews #IndustryNews #EconomicGrowth #Kaladwas #Aamli #Bhinder #LocalSEO #UdaipurUpdates

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News