RIICO Direct Allotment Scheme 2026: 5000+ औद्योगिक भूखंड होंगे उपलब्ध

राजस्थान में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका, आवेदन 15 जुलाई से
 | 
RIICO Plot Allotments

 

Udaipur Times, RIICO Direct Allotment Scheme 2026: 11 जुलाई 2026। राज्य सरकार उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने और राजस्थान को एक अग्रणी औद्योगिक राज्य के रूप में स्थापित करने के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। सरकार के इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए RIICO द्वारा संचालित प्रत्यक्ष आवंटन योजना को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाया गया है। योजना का बारहवां चरण 15 जुलाई, 2026 से प्रारंभ होगा। RIICO Direct Allotment Scheme 2026

राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट के अंतर्गत राज्य सरकार के साथ MoU निष्पादित करने वाले उद्यमियों को योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिन निवेशकों ने अभी तक MoU नहीं किया है, वे भी आवेदन एवं EMD जमा कराने की अंतिम तिथि तक MoU कर प्रत्यक्ष आवंटन योजना के 12वें चरण में भाग ले सकते हैं। RIICO Direct Allotment Scheme 2026

बारहवें चरण में RIICO द्वारा प्रदेश के 100 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में 5,000 से अधिक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक भूखण्ड निवेशकों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस चरण में नवीन औद्योगिक क्षेत्र IGP बोरानाडा विस्तार में 14 औद्योगिक भूखण्ड भी आवंटन हेतु जोड़े गये हैं। RIICO Direct Allotment Scheme 2026

इस चरण की ई-लॉटरी का आयोजन 31 जुलाई 2026 को होगा। जिन भूखण्डों के लिए केवल एक आवेदन प्राप्त होगा, उनका सीधे आवंटन होगा, जबकि एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा। निवेशकों की बढ़ती रुचि को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्यक्ष आवंटन योजना की वैधता अवधि 31 दिसंबर, 2026 तक की गई है। RIICO Direct Allotment Scheme 2026

RIICO प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने बताया कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मंशा है कि प्रदेश में ऐसा औद्योगिक वातावरण विकसित किया जाए, जहां आधुनिक आधारभूत अवसंरचना, निवेश-अनुकूल नीतियों तथा पारदर्शी प्रक्रियाओं के बल पर उद्योग सहजता से स्थापित एवं विकसित हो सकें। इसी ध्येय के अनुरूप रीको निरंतर सक्रियता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। RIICO Industrial Plot Allotment 

उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष आवंटन योजना के अब तक 11 चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। इन चरणों में 1,844 औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से प्रदेश में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश तथा 37,000 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसके अतिरिक्त 466 भूखण्डों का आवंटन वर्तमान में प्रक्रियाधीन है, जिनसे 2,100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावना है। RIICO Industrial Plot Allotment 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News