RIICO: 4500 से अधिक भूखण्ड आवंटन 12 अगस्त से, 1 सितंबर को e-Lottery

 | 
RIICO Plot Allotment

 

 

 

Udaipur Times, Rajasthan News, RIICO Plot Allotment: राजस्थान में उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेशकों को त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से औद्योगिक भूखण्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से RIICO द्वारा संचालित प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 में  RIICO औद्योगिक क्षेत्रों में 4500 से अधिक भूखण्ड आवंटन 12 अगस्त से शुरू होगा। जबकि 1 सितंबर को e-Lottery निकाली जाएगी। RIICO Plot Allotment

राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट के अंतर्गत राज्य सरकार के साथ MoU निष्पादित करने वाले निवेशकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिन उद्यमियों ने अभी तक MoU नहीं किया है, वे भी आवेदन एवं EMD जमा कराने की अंतिम तिथि तक MoU निष्पादित कर इस चरण में भाग ले सकते हैं। Rajasthan News

इस चरण में प्रदेश के 100 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक उपयोग के भूखण्ड निवेशकों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन भूखण्डों के लिए केवल एक आवेदन प्राप्त होगा, उनका प्रत्यक्ष आवंटन किया जाएगा, जबकि एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए e-Lottery के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। योजना के अंतर्गत 1 सितंबर, 2026 को e-Lottery आयोजित की जाएगी। निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए प्रत्यक्ष आवंटन योजना की वैधता 31 दिसंबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है। RIICO Plot Allotment

RIICO के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने बताया कि राज्य सरकार उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने तथा राजस्थान को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी सोच के अनुरूप RIICO ने प्रत्यक्ष आवंटन योजना को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाया है, जिससे निवेशकों को उद्योग स्थापित करने में सहजता और सुविधा मिल रही है। Rajasthan News

उन्होंने बताया कि योजना के अब तक 12 चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुके हैं, जिनमें लगभग 2,000 औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन किया गया है। इन आवंटनों के माध्यम से प्रदेश में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश तथा 40,000 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसके अतिरिक्त 300 से अधिक भूखण्डों का आवंटन प्रक्रियाधीन है, जिनसे 1,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावना है। RIICO Plot Allotment

RIICO का उद्देश्य निवेशकों को बेहतर औद्योगिक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराते हुए राजस्थान को निवेश और औद्योगिक विकास की दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य बनाना है। प्रत्यक्ष आवंटन योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और सफल पहल साबित हो रही है। Rajasthan News

 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News