RNT मेडिकल कॉलेज ने बनाई प्रिवेंटिव हेल्थ एडवाइजर एप
उदयपुर 3 फ़रवरी 2026। बीमारी के लक्षणों से पहले जोखिम की पहचान और त्वरित उपचार के लिए उदयपुर के रवीन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज द्वारा एक एप तैयार की हैं. इस एप का मंगलवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सभागार में अनावरण हुआ। कॉलेज के प्रिंसिपल विपिन माथुर ने बताया कि QR Code स्कैन करने के बाद इस एप को ब्राउजर में भी यूज कर सकते हैं।
एप में व्यक्ति की मांगी पूर्ण जानकारी डालने के बाद एक PDF जनरेट होगा। PDF में बताया जाएगा कि व्यक्ति को किस बीमारी की रिस्क हैं, कौनसी जांच करानी चाहिए, कौनसे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. यानि घर बैठे ही व्यक्ति अपने शरीर की स्क्रिनिंग कर पाएगा। यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारी के बारे में भी यह आपको सलाह दे सकता हैं।
एप की पहल करने वाले आरएनटी मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र राठौड़ ने बताया कि आप खुद को सही मान रहे हैं, इसका अर्थ यह नहीं कि आप बिलकुल स्वस्थ्य हैं। यह एप आपके शरीर का एसेसमेंट करेगी और आपको आगे क्या करना यह इसके बारे में बताएगी।
