जनवरी माह में सड़क सुरक्षा 'परवाह' का आयोजन
जिन गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए हैं उन पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं
उदयपुर 2 जनवरी 2025। राजस्थान की राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रदेश में बढ़ती हुई दुर्घटनाओं में मौत के आंकड़े को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह माह चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर में सड़कों से गुजरने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को को लेकर जागरूक किया जाएगा। साथी जिन्होंने सड़क पर गाड़ी चलाने को लेकर जो गाइडलाइन जो रूल्स बनाए गए हैं उनके पालन नहीं की होगी तो उनसे पालन कराई जाएगी।
इसी क्रम में उदयपुर में गुरुवार को पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने दिल्लीगेट चौराहे पर वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी चलाने के दौरान सभी बनाए गए नियामक का पालन करने गाड़ियों को रूल्स के मुताबिक रखना हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने रिफ्लेक्टर गाड़ी पर लगवाने और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
इस अवसर पर एडिशनल एसपी शहर उमेश ओझा ने मीडिया से बात करते हुए इस अभियान की जानकारी साझा की और बताया कि 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक चलने वाले इस विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम 'परवाह' के नाम से रखी गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिन-ब-दिन पॉपुलेशन बढ़ती जा रही है तो इसी के चलते हमें सड़क पर सुरक्षा के इंतेजामत भी बढ़ाने होंगे और इसी को मध्य नजर रखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है।
आज गुरुवार को जिन गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए हैं उन पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं और चालकों को अन्य जानकारी भी दी जा रही है साथ ही इस सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने के लिए अलग-अलग तरीके से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा क्योंकि इंप्लीमेंटेशन के साथ-साथ लोगों को इसके प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है ताकि रोज होने वाली सड़क दुर्घटनाओं उन में होने वाली महतो और लोगों को इनके दौरान आने वाली चोटों में कमियां सके और हमारा शहर एक सुरक्षित शहर बन सके।
वहीं परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग और मंत्रालय के आदेश पर इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई है, उन्होंने कहा कि देखा जाता है कि भी 1 साल में करीब डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं में हो जाती है इसी में राजस्थान में भी कम से कम 10000 से 12000 लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं में होती है जो कि अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है इसी में कमी लाने को मध्य नजर रखते हुए मंत्रालय के आदेश पर इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई है, इसी के चलते आज कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कोआर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्टेट होल्डर चाहे वह शिक्षा विभाग हो चाहे वह परिवहन विभाग हो चाहे वह पुलिस विभाग हो सभी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और जिसके दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही इस बारे में भी जानकारी जुटाई गई कि कौन सा विभाग इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए क्या गतिविधि करेगा।
उन्होंने बताया कि पूरे महीने चलने वाले इस अभियान के तहत सभी विभागों द्वारा अलग-अलग गतिविधियां जैसे की नुक्कड़ नाटक, निशुल्क नेत्र जांच और चश्मा वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा उन्हें एजुकेट किया जाएगा ताकि वह सड़क पर गाड़ी चलाते समय परिवहन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए सभी गाइडलाइंस और रुस का अच्छे से पालन करें और अपने जीवन को सड़क दुर्घटनाओं से दूर रख पाने में सक्षम हो जाए। साथी रोग होने वाले सड़क सुर दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु और घायल होने की संख्या में भी कमी आ सके।
