बांसवाड़ा के प्रतापपुर समेत 8 उप जिला चिकित्सालयों के लिए 280 करोड़ रुपये स्वीकृत
Udaipur Times, Banswara News, Rajasthan News: प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बांसवाड़ा के प्रतापपुर समेत 8 उप जिला चिकित्सालयों के लिए 280 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। प्रत्येक उप जिला चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। Banswara News
उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण प्रतापपुर (बांसवाड़ा), के अलावा सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर), बिलाड़ा (जोधपुर), देचू (फलोदी), खाजूवाला (बीकानेर), रायपुर (ब्यावर), खण्डार (सवाई माधोपुर) और छबड़ा (बारां) को प्रत्येक के लिए 35 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार इन 8 उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए कुल 280 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे संबंधित क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ मरीजों को बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। Banswara News
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य आमजन को उनके नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में अस्पतालों के भवन, चिकित्सा सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों को मजबूत किया जा रहा है। Rajasthan News
प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन अस्पतालों के नए एवं सुदृढ़ भवनों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। Rajasthan News
राज्य सरकार की इन स्वीकृतियों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, अस्पतालों के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। Rajasthan News
