सलूंबर: e-KYC नहीं होने के कारण डिलीट सदस्यों के नाम फिर हो सकेंगे एक्टिव
Udaipur Times, Salumber News: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी (e-KYC) पूर्ण कराने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2024 में अभियान प्रारंभ किया गया था। एक वर्ष से अधिक समय तक चले इस अभियान में बार-बार अवसर प्रदान किए जाने के बावजूद उचित मूल्य दुकानदार की ई-पॉस मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन द्वारा e-KYC नहीं कराने वाले सदस्यों के नाम मार्च 2025 में खाद्य सुरक्षा सूची से डिलीट हो गए थे। Salumber News
खाद्य विभाग द्वारा ऐसे डिलीट सदस्यों को एक और अवसर प्रदान किया गया है। इसके तहत 31 मार्च 2025 तक ई-केवाईसी नहीं होने के कारण खाद्य सुरक्षा सूची से डिलीट हुए सभी सदस्य अपने निकटतम उचित मूल्य दुकानदार के पास जाकर अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। Salumber News
e-KYC पूर्ण करवाने के बाद संबंधित सदस्य का नाम अगले दिन बिना किसी अतिरिक्त औपचारिकता के खाद्य सुरक्षा सूची में पुनः एक्टिव हो जाएगा तथा वह खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने का पात्र हो सकेगा। Salumber News
जिला रसद अधिकारी भागू राम महला ने बताया कि जिले के सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि पूर्व में डिलीट हुए ऐसे सभी सदस्य जब उचित मूल्य की दुकान पर उपस्थित हों, तो उनकी e-KYC की प्रक्रिया पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों तक खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। Salumber News
उन्होंने पूर्व में डिलीट हुए सभी सदस्यों से अपील की है कि वे अपने निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर उपस्थित होकर बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से e-KYC की प्रक्रिया पूर्ण करवाएं, ताकि उनका नाम पुनः खाद्य सुरक्षा सूची में एक्टिव हो सके और उन्हें योजना का लाभ मिल सके। Salumber News
