सलूंबर जिले में 5 दिनों में 5 मासूमों की मौत, प्रशासन अलर्ट

घर-घर जाकर बच्चों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं
 | 

सलूंबर 7 अप्रैल 2026। ज़िले के लसाड़िया ब्लॉक में तेज़ उल्टी-दस्त और बुखार के चलते 5 दिनों में 5 मासूम बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। घाटा और लालपुरा गांव इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को मेडिकल टीम और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।

BCMO डॉ. सिंटू कुमावत के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने गांव में सर्वे शुरू किया है और घर-घर जाकर बच्चों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 2 से 4 वर्ष की उम्र के बच्चों को तेज बुखार, ऐंठन और उल्टी की शिकायत के बाद पहले धरीयावद अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें प्रतापगढ़, सलूंबर और बाद में उदयपुर के MB अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें से दो बच्चों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

कलेक्टर मोहम्मद जुनैद पीपी और SDM दिनेश आचार्य ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कलेक्टर ने मेडिकल टीम को पूरे क्षेत्र का सर्वे कर रिपोर्ट देने और हरसंभव उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों में दीपक मीणा (4) और सीमा (4) की 1 अप्रैल को मौत हुई थी। इसके अलावा लक्ष्मण मीणा (4), काजल मीणा (2) और राहुल मीणा (4) की 5 अप्रैल को मौत हुई।

BCMO डॉ. सिंटू कुमावत के अनुसार अभी तक मौत के सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। बच्चों के ब्लड सैंपल और अन्य जांचें की जा रही हैं ताकि यह पता चल सके कि मामला वायरल संक्रमण का है या कोई मौसमी बीमारी। मेडिकल टीम गांव में लगातार सर्वे कर रही है और अन्य बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

#Salumber #Udaipur #RajasthanNews #HealthAlert #ChildHealth #ViralInfection #BreakingNews #IndiaNews #RajasthanUpdates #Lasadiya #PublicHealth #MedicalEmergency #VillageNews #MBHospital #Pratapgarh

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal