शहर के सभी वार्डों में सेनेटाइजेशन शुरू


शहर के सभी वार्डों में सेनेटाइजेशन शुरू

नगर निगम की टीमें कर रही हैं छिड़काव

 
शहर के सभी वार्डों में सेनेटाइजेशन शुरू
नगर निगम के पांच वाहन इस काम में लगे हैं, जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी

उदयपुर 17 अप्रेल 2021। शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम की ओर से सभी वार्डों में सेनेटाइजेशन करवाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध नगर निगम भी लगातार कार्य कर रहा है।

निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी शहर के वार्डों में फायर ब्रिगेड के वाहन की सहायता से गलियों, दुकानों और रिहायशी इलाकों में सेनेटाइजेशन का काम कर रहे हैं। नगर निगम के पांच वाहन इस काम में लगे हैं, जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। 

नगर निगम के उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि हाइपोक्लोराइड के छिड़काव के लिए नगर निगम के कर्मचारियों की टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें माइक्रो कंटेनमेंट जोन सहित शहर के सभी वार्डों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों में सेनेटाइजेशन के कार्य में जुटी हैं। उन्होंने आम जन से भी अपील की है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बहुत खतरनाक है। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन करें।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal