5 मई तक करें छात्रवृत्ति आवेदन में आक्षेप पूर्ति

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति

 | 

उदयपुर 28 अप्रैल 2026। शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृति योजनाओं में यथा अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जनजाति/अति  पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक पिछड़ा वर्ग/विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय/मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के छात्रवृति आवेदन पत्र में आक्षेप पूर्ति कराने/महाविद्यालय स्तर पर लम्बित/छात्रों के स्तर पर आक्षेपित/लम्बित आवेदन पत्रों की अन्तिम तिथि 5 मई 2026 निर्धारित की गई है। 

संयुक्त निदेशक गिरीश भट्नागर ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति हेेतु वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में छात्रवृति पोर्टल पर राजकीय एवं गैर राजकीय शिक्षण संस्थाओं /छात्र/छात्राओं के स्तर पर लम्बित छात्रवृति के आवेदन पत्रों की आक्षेप पूर्ति की अन्तिम तिथि 5 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। 

सम्बन्धित शिक्षण संस्थान निर्धारित तिथि तक बच्चों से आक्षेप पूर्ति करा आवेदन इस कार्यालय को अग्रेषित करें ताकि छात्र/छात्राओं को छात्रवृृति की स्वीकृति सम्बन्धी कार्यवाही की जा सकें ।

#UdaipurNews #RajasthanNews #ScholarshipUpdate #StudentNews #EducationIndia #ScholarshipDeadline #RajasthanStudents #UdaipurStudents #PostMatricScholarship #GovtSchemesIndia #EducationSupport #SocialJusticeDept #StudentAlert #LocalNewsRajasthan

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal