सोशल मीडिया पर 5 फ़रवरी तक छुट्टी का फ़र्ज़ी मैसेज वायरल जबकि छुट्टी 31 जनवरी तक ही

31 जनवरी तक कक्षा 5 तक के छात्र-छात्राओं के लिए रहेगा अवकाश

 | 
school holiday

उदयपुर 30 जनवरी 2023। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) प्रभा गौतम ने बताया कि जिले में अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 31 जनवरी तक कक्षा 5 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया है। 

उन्होंने बताया कि यह आदेश सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों पर प्रभावी रहेगा। विद्यालयों को आदेश की पालना के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

प्रशासन ने आज और कल यानि 30 और 31 जनवरी 2023 तक दो दिनों के लिए ही अवकाश घोषित किया है।  जबकि सोशल मीडिया पर 5 फ़रवरी तक पांचवी कक्षा के बच्चो की छुट्टी का एक फ़र्ज़ी मैसेज वायरल हो रहा है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News