उदयपुर के निजी स्कूलो का समय 31 जनवरी तक 9 से 3 रहेगा

23 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक आदेश लागू रहेगा

 | 
udaipur

उदयपुर 23 जनवरी 2023। उदयपुर में सर्दी के चलते निजी स्कूलों में 31 जनवरी 2023 तक स्कूल का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलेंगे। इस दौरान परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं होगा, वो यथावत चलेगी।

उदयपुर जिला अतिरिक्त कलेक्टर प्रभा गौतम ने कल शाम एक आदेश जारी कर जिलों में कलेक्टर को अधिकृत करते हुए आदेश जारी किया कि शीतलहर की संभावना के चलते उदयपुर ज़िले के समस्त निजी स्कूलों का समय दिनांक 23 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News