भारी बारिश की संभावना के चलते उदयपुर में स्कूलों में 30-31 जुलाई को छुट्टी

ज़िला कलेक्टर ने नमित मेहता ने जारी किये आदेश 

 | 
school holiday

उदयपुर 29 जुलाई 2025 । जिले में संभावित भारी बारिश के मद्देनज़र जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष नमित मेहता के निर्देश पर बुधवार 30 जुलाई एवं गुरुवार 31 जुलाई को जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों एवं समस्त आगनवाडी केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिभा गुप्ता ने कलक्टर के निर्देश पर अवकाश का आदेश जारी किया है।

यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन तौर पर लिया गया है। हालांकि, विद्यालयों का शिक्षकीय व प्रशासनिक स्टाफ यथावत विद्यालय में उपस्थित रहेगा। कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतें एवं आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

ज़िला कलेक्टर ने बताया कि उक्त आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश ज़िले के समस्त निजी एवं राजकीय स्कूलों पर प्रभावी रहेगी।