जिले में 21 जून तक जारी रहेगी धारा 144

पूर्व में धारा 144 की अवधि 21 मई तक थी  

 | 
dhara 144
राजस्थान में जारी रहेंगी पाबंदिया :गहलोत 

उदयपुर, 19 मई 2021 । उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति के दृष्टिगत मानव जीवन एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर चेतन देवड़ा के आदेशानुसार संपूर्ण जिले में जारी निषेधाज्ञा 22 मई को शाम 6 बजे से 21 जून की शाम 6 बजे तक लागू रहेगी।

इस आदेश के तहत जिले के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पांच से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं होगें। सार्वजनिक स्थल पर प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी बनाये रखने एवं परिसरों को सेनेटाईज करने के आज्ञापक आदेश की पालना करेगा। वैवाहिक समारोह में अधिकतम 11 एवं अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति की कोविड-19 प्रोटोकोल की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए उपस्थित हो सकेंगे। विवाह आयोजन संबंधी सूचना ई-इन्टिमेषन कोविडइन्फो डॉट राजस्थान डॉट जीओवी इन पर देनी होगी।

इस प्रतिबंध से निर्वाचन प्रक्रिया, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, चिकित्सा संस्थान, राजकीय एवं सार्वजनिक कार्यालय तथा विद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रयुक्त हाने वाले परीक्षा कक्ष स्थानों को अपवाद स्वरूप मुक्त रखा गया है।

कलक्टर देवड़ा ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है तो वह भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270, राजस्थान महामारी अधिनियम 2020, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, एवं अन्य सुसंगत विविध प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News