निगम ने जब्त की प्रतिबंधित पॉलिथीन थैलियां

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई कार्यवाही

 | 
3 Quintal Plastic Bags Seized From Shops

लगातार करेंगे कार्यवाही

उदयपुर 15 सितंबर 2022 । नगर निगम द्वारा गुरुवार को उपमहापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के विरुद्ध सघन कार्यवाही प्रारंभ की गई जो लगातार जारी रहेगी। 

नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि महापौर गोविंद सिंह टाक को कई समय से पर्यावरण प्रेमियों से शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां उपयोग करने की सूचना प्राप्त हो रही थी। महापौर ने सिंघवी को इसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

निर्देश पर उपमहापौर ने तुरंत स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष शर्मा को सघन अभियान चलाकर शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन की थैलियां उपयोग करने वाले के खिलाफ जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। जिस पर गुरुवार को निगम के अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में सघन अभियान चलाया गया एवं 55 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। 

साथ ही राजस्थान म्युनिसिपल एक्ट 2009 की धारा 258 के अंतर्गत प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग करने पर 20,000 रूपये की शास्ति भी वसूल की गई। सभी को भविष्य में पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News