उदयपुर में SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 5 अप्रैल से
प्रशासन ने कसी कमर
उदयपुर 4 अप्रैल 2026। ज़िले में उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 और 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। ज़िला प्रशासन ने इस बड़ी परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परीक्षा समन्वयक और ADM दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि उदयपुर में कुल 105 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 36 सरकारी और 69 निजी शिक्षण संस्थान शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 1 लाख 32 हजार 628 पंजीकृत अभ्यर्थी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
परीक्षा का समय दोनों दिन एक समान रखा गया है, जहाँ पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी जिसमें अभ्यर्थी सामान्य हिंदी का पेपर देंगे, वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का पेपर होगा।
शहर में जारी एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य और ट्रेजरी में पर्याप्त जगह न होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय गुरु गोविंद सिंह स्कूल को अस्थाई स्ट्रोंग रूम बनाया गया है। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने और नकल पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने 18 सतर्कता दल गठित किए हैं और केंद्रों पर निगरानी के लिए 179 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे यातायात की स्थिति को देखते हुए समय पूर्व केंद्रों पर पहुँचें।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #SIExam #PoliceExam #RajasthanPolice #GovtJobs #GovernmentJobs #CompetitiveExam #ExamAlert #Recruitment2026 #PlatoonCommander #SIRecruitment #ExamUpdate #EducationNews #CareerNews #Students #ExamPreparation #UdaipurUpdates
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
