SIR-2026: उदयपुर ज़िले में 41295 नाम जोड़े गए जबकि 3736 नाम हटाए गए
उदयपुर 21 फ़रवरी 2026 । ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं ज़िला कलेक्टर नमित मेहता ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर SIR कार्यक्रम के तहत अंतिम मतदाता सूचियों के प्रकाशन से जुड़ी तथ्यात्मक जानकारियां साझा की।
अंतिम प्रकाशन में जिले में 7 विधानसभा क्षेत्रों में 2 हजार 258 मतदान केंद्र, 18 लाख 4 हजार 151 मतदाता है। इसमें 9 लाख 29 हजार 962 पुरूष मतदाता, 8 लाख 74 हजार 172 महिला मतदाता और 17 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन गत 16 दिसंबर को किया गया था, जिसमें जिले में कुल 17 लाख 66 हजार 592 मतदाता दर्ज थे। जो विभिन्न आपत्तियों एवं दावों के निस्तारण के बाद बढ़कर 18 लाख 4 हजार 151 हो गए है।
अंतिम मतदाता सूची में विधानसभा वार आंकड़े
- गोगुन्दा - कुल मतदाता-255588, पुरुष-133285, महिला-122302, ट्रांसजेंडर-1
- झाड़ोल - कुल मतदाता-276698, पुरुष-144978, महिला-131718, ट्रांसजेंडर-2
- खेरवाड़ा- कुल मतदाता-291204, पुरुष-151674, महिला-139530, ट्रांसजेंडर-0
- उदयपुर ग्रामीण - कुल मतदाता-262583, पुरुष-1133737, महिला-128840, ट्रांसजेंडर-6
- उदयपुर शहर - कुल मतदाता-214538, पुरुष-107830, महिला-106706, ट्रांसजेंडर-2
- मावली - कुल मतदाता-249508, पुरुष-127541, महिला-121963, ट्रांसजेंडर-4
- वल्लभनगर - कुल मतदाता-254032, पुरुष-130917, महिला-123113, ट्रांसजेंडर-2
आपको बता दे की मतदाता सूची में गोगुन्दा में 4098, झाड़ोल में 9879, खेरवाड़ा में 4566, उदयपुर ग्रामीण में 7616, उदयपुर शहर में 7129, मावली में 4721 एवं वल्लभनगर में 3286 नाम जोड़े गए। यानि कुल 7 विधानसभा क्षेत्रों में 41295 नाम जोड़े गए है।
वहीँ मतदाता सूची में गोगुन्दा में 202, झाड़ोल में 526, खेरवाड़ा में 426, उदयपुर ग्रामीण में 826, उदयपुर शहर में 976, मावली में 430 और वल्लभनगर में 333 नाम हटाए गए है। यानि कुल 7 विधानसभा क्षेत्रों में 3736 नाम हटाए गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने बताया कि शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटो सहित) एवं एक हार्ड कॉपी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in तथा https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। मतदाता अपने नाम की जांच ऑनलाइन ईपीआईसी सर्च के माध्यम से भी कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की प्रक्रिया सतत जारी रहेगी। इसके लिए फॉर्म-6, 7 एवं 8 ऑनलाइन Voters Portal या संबंधित बीएलओ के माध्यम से भरे जा सकते हैं। किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध अपील का प्रावधान भी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 एवं निर्वाचन पंजीकरण नियम, 1960 के अंतर्गत निर्धारित अवधि में किया जा सकता है।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #SIR2026 #VoterList2026 #ElectionUpdate #RajasthanElection #Gogunda #Jhadol #Kherwara #UdaipurRural #UdaipurCity #Mavli #Vallabhnagar
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
