स्मार्ट सिटी सीईओ पद 3 महीने से रिक्त

उप महापौर ने लिखा यूडीएच मंत्री को पत्र

 | 
UMC

उदयपुर 26 फ़रवरी 2024। स्मार्ट सिटी सीईओ पद रिक्त होने के कारण होने वाले सभी कार्य बेहद मंद गति से चल रहे है और गुणवत्ता भी सही नहीं है। इसी को लेकर उप महापौर पारस सिंघवी ने चिंता व्यक्त करते हुए यूडीएच मंत्री जाबर सिंह खर्रा को पत्र लिख अधिकारी को नियुक्ति की मांग की है। 

नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि स्मार्ट सिटी सीईओ पद लगभग 3 महीने से रिक्त है। जिससे शहर में होने वाले कार्य की गुणवत्ता और कार्य पूर्ण होने की समयावधि में समस्या हो रही है।

 स्मार्ट सिटी अधिकारियों द्वारा पिछले कई समय से लगातार मंद गति से कार्य करवाया जा रहा है। इसकी शिकायत भी करें तो किस को करें। इसको लेकर उप महापौर पारस सिंघवी ने सोमवार को नगरीय विकास मंत्री जावर सिंह खर्रा को पत्र लिख रिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर अधिकारी नियुक्त करने की मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News