बालश्रम उन्मूलन के लिए चेतक सर्कल पर विशेष अभियान

शपथ पत्र भरवाकर पाबंद किया
 | 
child labour

उदयपुर 14 सितंबर 2023 । जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में गठित जिला बालश्रम प्रतिषेध टास्क फोर्स कमेटी श्रम विभाग द्वारा बालश्रम उन्मूलन हेतु जागरुकता अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को उदयपुर शहर के चेतक सर्कल पर विशेष अभियान चलाया। 

कमेटी सदस्य सौरभ गुप्ता ने चेतक सर्कल के आसपास स्थित विभिन्न नाश्ता सेंटर्सें, स्ट्रीट वैंडर वाले ठेलो पर, रेस्टोरेंट्स, ढाबों आदि पर मालिकों, नियोजकों से बातचीत व समझाइश कर उन्हें बालश्रम प्रतिषेध अधिनियम के बारे में जानकारी दी और उनसे शपथ पत्र भरवाकर पाबंद किया। 

जिला पुलिस की मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक पुलिस गोविन्द सिंह मय जाप्ता ने सभी नियोजको से समझाइश कर इस अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। श्रम विभाग के लेबर इंस्पेक्टर नोडल अधिकारी भैरुसिंह मीणा ने भी उपयोगी सुझाव दिए। इस अवसर पर जिला पुलिस से हेड कांस्टेबल गणपत नाथ चौहान, कांस्टेबल प्रियंका बेनीवाल, हेमलता मेनारिया व अन्य टीम मय जाब्ता मौजूद रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News