आवारा पशुओं पर निगम की सख्त कार्यवाही

मुखर्जी चौक सब्जी मंडी से पकड़े 16 गोवंश
 | 

उदयपुर 8 अप्रैल 2026। शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम द्वारा एक बार फिर सख्त कार्रवाई की गई है। शहर की प्रमुख मुखर्जी चौक सब्जी मंडी क्षेत्र में अभियान चलाकर निगम टीम ने 16 गोवंशों को पकड़कर काइन हाउस भिजवाया गया।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मुखर्जी चौक सब्जी मंडी में आवारा पशुओं की वजह से लगातार अव्यवस्था की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।मंडी परिसर में गोवंशों के घूमने से जहां आमजन और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं सब्जी प्लेटफॉर्म पर गोबर फैलने से स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। इस समस्या के समाधान हेतु निगम की टीम ने प्रातःकाल विशेष अभियान चलाते हुए मौके से 16 गोवंशों को पकड़कर काइन हाउस पहुंचाया।

दूध निकाल कर निकाल देते घर से

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ पशुपालक अपने गोवंशों से दूध निकालने के बाद उन्हें सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। लावारिस पशुओ के कारण शहर में दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं तथा यह पशु यातायात व्यवस्था को भी बाधित करते हैं। आयुक्त खन्ना ने स्पष्ट किया कि ऐसे पशुपालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

आयुक्त की अपील

नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों, विशेषकर पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुला न छोड़ें तथा उनके उचित रख-रखाव की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में पशुपालन करते समय नियमों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निगम द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही गई है, जिससे शहर को आवारा पशुओं की समस्या से राहत मिल सके और स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

3 वाहनों में भेजा काइन हाउस

नगर निगम स्वास्थ निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़े गए 16 गो वंशों को नगर निगम के तीन पशु पिंजरे में भरकर व्यवस्थित रूप से काइन हाउस ले जाया गया है एवं मुखर्जी चौक सब्जी मंडी में सफाई करवाकर वहां की व्यवस्था को सुचारु की गई है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurMunicipalCorporation #StrayCattle #MukherjeeChowk #UdaipurCity #SmartCityUdaipur #CleanUdaipur #LocalNewsUdaipur #CivicAction #RajasthanUpdates #UrbanIssues #TrafficProblems #SwachhBharat #UdaipurMarkets
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal