प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर निगम ने की कड़ी कार्रवाई

थैलियों को जब्त तक कर वसूले 15000

 | 
plastic ban

उदयपुर। नगर निगम द्वारा शनिवार को सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से जब्त कर 15,000 रूपये की शास्ती वसूली गई।  

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर शनिवार को 3 टीमों का गठन कर शहर में विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक अभियान चला प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों को जब्त किया गया। 

शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, नरेंद्र श्रीमाली आदि के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। इन्हें शहर के विभिन्न अलग-अलग स्थान पर आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। 

निर्देश की पालना में स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा द्वारा बोहरा गणेश जी, यूनिवर्सिटी रोड, बेकनी पुलिया, प्रताप नगर, सेवाश्रम चौराहा आदि क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई। इस दौरान उन्हें 20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां मिली जिन्हें जप्त कर 4000 रुपए की शास्ती वसूली गई। 

वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा गोवर्धन विलास, सवीना सब्जी मंडी, हिरण मगरी सेक्टर क्षेत्र में अभियान चलाया गया जिसमें उन्हें 59 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त किया। इस दौरान शर्मा द्वारा 11000 की शास्ती वसूली गई। 

शहर के मध्य देहली गेट धान मंडी क्षेत्र में नरेंद्र श्रीमाली द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया जिसमें उन्होंने विभिन्न ठेला संचालकों से 12 किलो प्लास्टिक जब्त कर उन्हें भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई।

लगातार चलेंगी कार्यवाही

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक को पूरी तरह बंद करने के उद्देश्य से आगामी दिनों में सघन अभियान चलाकर शास्ती लगाने की कार्रवाई की जाएगी जिससे शहर में प्लास्टिक के उपयोग को बंद किया जा सके।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News