उदयपुर मे लौ फेट दूध की खेप पकड़ी, हिरणमगरी मे होती थी सप्लाई

 | 
Law Fat Milk Supply in Udaipur

 

Udaipur Times, Food Aulteration: उदयपुर में शनिवार सुबह CMHO डॉ अशोक आदित्य, फूड इंस्पेक्टर अशोक गुप्ता और उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए लौ फेट दूध की खेप पकड़ी। Food Aulteration

बताया गया की दूध वेंडर प्रीतम माली ने लौ क्वालिटी दूध को भैंस का दूध बताकर सप्लाई कर रहा था। पकड़े गए कंटेंनर से 1100 लीटर और 1500 लीटर दूध पकड़ा जो कुल 2600 लीटर दूध हैं। Udaipur News

मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने पूछताछ की तो वेंडर प्रीतम माली ने बताया की वह चित्तौड़गढ़ ज़िले के गंगापुर क्षेत्र का रहने वाला हैं और वह नियमित रूप से कन्टेनर में ये 4 फेट वाला दूध उदयपुर मे खास कर उपनगरी हिरनमगरी मे विभिन्न डेरियों पर सप्लाई कर रहा था। Food Aulteration

विभाग को टीम ने दूध के सेम्पल लिए हैं जिन्हे जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजा जाएगा और उसको यूरिया और अन्य केमिकलों की जांच करवाई जाएगी। Udaipur News

CMHO ने कहा की फिलहाल दूध के कन्टेनर को सीज कर लिया गया हैं इसमें भरे दूध को नष्ट कर दिया जाएगा और दूध के सेम्पल को रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही को जाएगी। Food Aulteration

उन्होंने बताया की दरअसल फ़ूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट 2004 के मुताबिक भैंस के दूध की कम से कम 5 फेट होनी ही चाहिए नही तो वो दूध बेचा नही जा सकता। वेंडर ने खुद स्वीकार किया की 2600 लीटर दूध में 1500 लीटर दूध 4 फेट का हैं जो की एक्ट के प्रावधानों के अनुसार सही नही हैं। Udaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News