पेंशन भुगतान के लिए नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य

 | 
pension

 

Udaipur Times, Life Certificate for Pension: राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम के अनुसार पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर को प्रत्येक वर्ष माह नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। जीवन प्रमाण-पत्र के अभाव में माह नवंबर, 2026 की पेंशन/पारिवारिक पेंशन का भुगतान पेंशनर्स को नहीं किया जा सकेगा।

अतिरिक्त निदेशक रुचि प्रियदर्शी ने बताया कि पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर राजस्थान सरकार में कार्यरत समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित कर्मचारियों ’(चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर)’ के द्वारा आईएफएमएस 3.0 पर राजकीय कर्मचारी की स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से अथवा संबंधित कोषालय/उप कोषालय अथवा निदेशालय पेंशन/संभागीय पेंशन कार्यालयों की हेल्पडेस्क पर व्यक्तिशः उपस्थित होकर जीवन प्रमाणन के द्वारा जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। उदयपुर स्थित क्षेत्रीय पेंशन कार्यालय मे अक्टुबर से एक समर्पित हेल्प डेस्क प्रारंभ कर दी गई है, जिसमें रोजाना बुजुर्ग पारिवारिक एवं सिविल पेंशनर अपने जीवित प्रमाण पत्र हाथों हाथ बनवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त हेल्प डेस्क को अक्टूबर माह में प्रारंभ किया गया था एवं अभी तक कुल मिलाकर एक हजार से अधिक पेंशनरो के जीवित प्रमाण पत्र जारी किये जा चुके हैं। इसी के साथ ही अतिरिक्त निदेशक महोदया ने समस्त पेंशनरों का आवाहन किया गया है कि वह उपरोक्त सुविधा का लाभ लेने के साथ-साथ यदि पेंशन कार्यालय आने में असमर्थ है तो किसी भी राजकीय अधिकारी कर्मचारी की एसएसओ आईडी से अपने जीवित प्रमाण पत्र जारी करवा सकते हैं। इसकी संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी व्यक्तिगत अथवा दूरभाष पर देने के लिए भी कार्यालय में तकनीकी कर्मियों को तैनात किया गया है, जो हर प्रकार से तकनीकी सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। इससे पेंशनों के जीवित प्रमाण पत्र का कार्य बहुत ही सरल व आसान हो गया है। पेंशनर अपनी पेंशन संबंधी किसी भी समस्या के लिए कार्यालय से व्यक्तिगत अथवा दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं एवं उनकी परिवेदना पर त्वरित कार्यवाही की जाती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News