मतदान दलों की उपस्थिति दर्ज करने में मदद करेगा सुगम एप

अनुपस्थित कर्मियों के संबंध में वास्तविक समय में रिपोर्ट तैयार की जा सकती है और अनुपस्थित कर्मियों की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सकता है

 | 
mobile app E SMS

सुगम एप्लिकेशन मतदान दल के प्रस्थान के समय मतदान दलों की उपस्थिति दर्ज करने में मदद करता है। मतदान दलों की सूची तीसरे रैंडमाइजेशन के बाद एप्लिकेशन पर अपलोड की जाती है और मतदान दलों को मतदान केंद्र के विवरण के बारे में सूचित किया जाता है जहां उन्हें प्रस्थान के दिन सुबह 5 बजे ’चुनाव ड्यूटी’ के लिए पहुंचना होता है। 

प्रस्थान के समय, मतदान दल सीधे अपने लिए आरक्षित स्थान पर बैठ सकता है (बिना किसी से पूछे) और उपस्थिति लेने वाला कार्मिक आईटी एप्लिकेशन के माध्यम से उस स्थान पर इसे अंकित कर सकता है जहां मतदान दल बैठा है। 

इस एप के माध्यम से मतदान दलों के प्रस्थान के दिन ’अनुपस्थित कर्मियों’ के संबंध में वास्तविक समय में रिपोर्ट तैयार की जा सकती है और अनुपस्थित कर्मियों की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सकता है। इसके द्वारा उपस्थिति लेने की प्रक्रिया में लगे विभिन्न कर्मियों के बीच अच्छा तालमेल स्थापित किया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News