उदयपुर में धर्म कांटों का किया औचक निरीक्षण, 10 हज़ार का लगाया

 | 
Udaipur Weighbridge inspection

 

Udaipur Times, Local News: 30 जून 2026। विधिक माप विज्ञान विभाग ने जिले में टोल प्लाजा और निजी धर्म कांटों पर तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर अनियमिततओं के खिलाफ कार्यवाही की। 

निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालको पर कुल 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। विधिक माप विज्ञान विभाग के जांच दल ने NHAI, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के टोल प्लाजा, धर्मकांटों तथा निजी धर्मकांटों सहित कुल 9 स्थानों का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान महालक्षमी धर्मकांटा, उदयपुर टोल प्लाजा (खेरवाडा), अग्रवाल मिनिरल्स एवं केमिकल, मां चामुंडा बिल्डिंग मेटेरियल धर्मकांटा, चौधरी धर्मकांटा, एवं पारस धर्मकांटा पर विभिन्न प्रकार की अनियमितिताएं सामने आई। सभी संचालकों को मौके पर ही पाबंद किया गया कि सभी अनियमिततओं को सही कर शीघ्र सत्यापन करवाया जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News