उदयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 223 तक पहुंची

आज दिन में कुल 40 पॉजिटिव मरीज़ मिले 
 | 
दोपहर तक संक्रमितों की संख्या थी 214, शाम तक आठ सक्रमित और मिले  

उदयपुर, 12 मई 2020 । झीलों की नगरी उदयपुर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज शाम तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में 40  नए कोरोना मरीजों की मिलने से कुल मरीज़ो की संख्या बढ़कर 223  पहुंच गई है। जो की कल शाम तक 182 तक पहुंच चुकी थी।

मुख्य चिकित्सा एंवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आज मिले मरीजों में सर्वाधिक 36 संक्रमित कांजी का हाटा से ही मिले है। जबकि अलीपुरा, भूपालपुरा, एमबी अस्पताल और सलूमबर से 1-1 संक्रमित पाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमित व्यक्ति को प्रशासन की सहायता से तुरंत कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है की अब तक उदयपुर के कांजी का हाटा से 149, हरिदास जी की मगरी से 1 हैलावाड़ी से 7, राव जी का हाटा से 4, नाइयो की तलाई से 2, मोहली चोहट्टा कुम्हारवाड़ा से 15, आइस फैक्ट्री गुलाबबाग (बालाजी काम्प्लेक्स) से 1, गायरियावास से 1, भूपालपुरा से 2, अशोक नगर से 1, देबारी से 1, मावली (थामला) से 1, मेनार से 1, सलूम्बर से 2, भोपालपुरा (वल्लभनगर) से 1, एमबी चिकित्सालय से 2, मीणा पाड़ा से 2, नीमच खेड़ा से 2, हिरणमगरी सेक्टर 3 से 2, अम्बामाता (रज़ा कॉलोनी) से 4, अलीपुरा से 1 और सवीना (शिल्प नगर) से 6 मरीज़ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News