मावली में पहली बार निकाय चुनाव, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

 | 
Mavli Election 2026

 

 

Udaipur Times, Mavli Municipality Election 2026: नगर निकाय का पहली बार हिस्सा बने उदयपुर जिले के मावली के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। Mavli Municipality Election 2026

नगर निकाय के रूप में पहली बार हो रहे चुनाव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और मतदान का प्रतिशत लगातार तेजी से बढ़ता गया। Mavli Municipality Election 2026

मावली में सुबह 10 बजे तक 37.33 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। वहीं मतदान की रफ्तार बढ़ने के साथ दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 67.57 पहुंच गया। इसके बाद भी मतदाताओं का उत्साह बना रहा और दोपहर 3 बजे तक 79.48 और शाम 6 बजे तक 88.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। Mavli Municipality Election 2026

पहली बार नगर निकाय चुनाव में मतदान करने का अवसर मिलने से मावली के मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केन्द्रों तक पहुंचे और पहली बार अपनी नगरीय सरकार चुनने की प्रक्रिया का हिस्सा बने। Mavli Municipality Election 2026

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News