10 साल पहले बने आधार कार्ड में अपडेट कराने होंगे दस्तावेज़

जिन लोगों के आधार दस साल पहले बने थे और बीच में उन्‍होंने एक बार भी इसे अपडेट नहीं किया है, उन लोगों को आधार अपडेट करने की जरूरत है

 | 
aadhar card

जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हैं, उन लोगों के लिए एक जरूरी सूचना है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ऐसे लोगों को अब अपना आधार कार्ड की सारी जानकारियां अपडेट करने की सलाह दी है। आधार कार्डधारकों को अपने पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से संबंधित कागजातों को भी अपडेट करने की सलाह यूआईडीएआई ने दी है। 

आधार को अपडेट ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से किया जा सकता है। यूआईडीएआई के अनुसार जिन लोगों के आधार दस साल पहले बने थे और बीच में उन्‍होंने एक बार भी इसे अपडेट नहीं किया है, उन लोगों को आधार अपडेट करने की जरूरत है। 

ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए माईआधार पोर्टल पर जाना होगा। वहीं आधार सेंटर पर भी जाकर यह काम कर सकते हैं. इसके लिए उन्‍हें कुछ शुल्‍क का भी भुगतान करना होगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News