सिवरेज समस्या को लेकर टोल फ्री नंबर - 18001208515 जारी

आरयूआईडीपी ने जारी किया हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर

 | 
toll free

उदयपुर 18 मार्च 2023। आरयूआईडीपी द्वारा किए गए सीवरेज कार्य में किसी भी शहरवासी को समस्या हो तो विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

नगर निगम उपमहापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि शहर के वार्ड स.34, 35 व 38 (वर्तमान वार्ड नंबर- 45, 46, 47, 62, 63, 64 व 65) में आरयुआईडीपी द्वारा स्वीकृत योजनानुसार सीवर लाइन डालकर घरेलु सीवरेज कनेक्शन को जोड़ा गया। 

उक्त वार्डो में अब सिवरेज लाइन कनेक्शन को लेकर कुछ समस्या आ रही है इस कारण आमजन को सीवरेज से सम्बंधित समस्याओ के निस्तारण हेतु विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर - 18001208515 स्थापित किया गया। क्षेत्र के निवासियों से अनुरोध है कि अपनी सीवरेज से सम्बंधित शिकायत उक्त टोल फ्री नंबर पर दर्ज करवा कर समाधान करा सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News