उदयपुर निकाय चुनाव: ज़िले में कुल 521 प्रत्याशी पार्षद बनने की दौड़ में

तस्वीर साफ: नगर निगम सहित 5 नगरपालिकाओं में कुल 108 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम; नगर निगम उदयपुर में 52 प्रत्याशियों ने छोड़ा चुनाव मैदान
 | 
UMC Election 2026

 

Udaipur Times, Udaipur Municipal Election 2026: उदयपुर निकाय चुनाव-2026 मे कल गुरूवार को नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। जिले में उदयपुर नगर निगम सहित 5 नगर पालिकाओं में कुल 108 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब जिले में कुल 521 प्रत्याशी शहरी सरकार का हिस्सा बनने के लिए चुनाव मैदान में शेष हैं। Udaipur News

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर नगर निगम में कुल 272 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें से 52 ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब निगम के 80 वार्डों के लिए 220  प्रत्याशी शेष हैं। UMC Election 2026

इसी प्रकार नगरपालिका कानोड़ में कुल 57 वैध नामांकन में से 5 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए। अब 20 वार्डों के लिए 52 प्रत्याशी हैं। Udaipur Municipal Election 2026

भीण्डर में 65 वैध नामांकनों में से 7 ने अपने नाम वापस लिए। वहां अब 25 वार्डो के लिए 58 प्रत्याशी, मावली में 71 में से 12  उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से 20 वार्डों में 59 प्रत्याशी मैदान मे है। Udaipur Municipal Election 2026

फतहनगर-सनवाड़ में 88 में से 23 के नाम वापस लेने से 25 वार्डों में 65 तथा वल्लभनगर में 76 में से 9 की नाम वापसी के बाद अब 20 वार्डों के लिए 67 प्रत्याशी शेष हैं। Udaipur Municipal Election 2026

उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। नाम निर्देशन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय थी। तब तक उदयपुर नगर निगम सहित जिले की सभी निकायों में कुल 845 प्रत्याशियों ने 931 पर्चे दाखिल किए थे। UMC Election 2026

इनमें नगर निगम उदयपुर में 333 प्रत्याशियों ने 379 नामांकन, भीण्डर में 88 उम्मीदवारों ने 95, वल्लभनगर में 117 प्रत्याशियों ने 126, मावली में 102 उम्मीदवारों ने 108, फतहनगर सनवाड़ में 128 प्रत्याशियों की ओर से 146 तथा कानोड़ में  77 प्रत्याशियों ने 77 नाम निर्देशन पत्र जमा कराए थे। UMC Election 2026

नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान जिले में कुल 266 नामांकन पत्र निरस्त हुए थे। इसमें उदयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 74, फतहनगर-सनवाड़ में 58, वल्लभनगर में 50, मावली में 36, भींडर में 28 तथा कानोड़ में 20 नामांकन पत्र निरस्त हुए। Udaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News