होली धुलंडी पर यातायात व्यवस्था
उदयपुर 2 मार्च 2026। झीलों की नगरी में होलिका दहन (2 मार्च) और धुलंडी (3 मार्च) पर शहरमें पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव किया है।
क्या रहेगी यातायात व्यवस्था
यातायात पुलिस ने सोमवार-मंगलवार (2 व 3 मार्च) को जगदीश चौक तक जाने वाले मार्गो पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि जगदीश चौक में सोमवार (2 मार्च) रात 10:30 PM बजे होलिका दहन होगा। जिसके चलते शाम 5 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक जगदीश चौक जाने वाले सभी मार्गो पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
रंगनिवास चौकी, गड़िया देवरा और घंटाघर थाने के यहाँ बेरिकेड्स लगाए जाएंगे। वाहनों की पार्किंग घंटाघर चौक, गड़िया देवरा रोड किनारे और रंगनिवास के पास रहेगी।
धुलंडी यानि 3 मार्च को सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक जगदीश चौक तक सभी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। गड़िया देवरा, घंटाघर थाना और आसींद की हवेली के यहाँ बेरिकेड्स लगाकर वाहनों को रोका जाएगा।
#Udaipur #UdaipurNews #Holi2026 #HoliInUdaipur #Dhulandi2026 #HolikaDahan #UdaipurTraffic #TrafficAdvisory #RajasthanNews #JagdishChowk #FestivalTraffic #CityUpdates #UdaipurPolice #Rajasthan #LocalNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
