कृष्णजन्माष्टमी पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था
उदयपुर 15 अगस्त 2025। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 15,16,17 अगस्त 2025 को कृष्णजन्मोत्व जगदीश मन्दिर पर मनाया जायेगा। इस आयोजन के दौरान यातायात एंव डायवर्जन व्यवस्था निम्न प्रकार की जावेगी।
दिनांक 15 अगस्त 2025 को कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान यातायात डायवर्जन व्यवस्था 12.00 पी.एम से मध्य रात्रि तक निम्न प्रकार रहेगी:-
प्रवेश निषेध:-
- (1) चांदपोल से जगदीश चौक तक ।
- (2) रंग निवास से जगदीश चौक तक ।
- (3) हाथीपोल से घंटाघर हो जगदीश चौक तक ।
उपरोक्त व्यवस्था दिनांक 16.17 अगस्त 2025 को दधीमहोत्सव (नंदोत्सव/मटकी फोड आयोजन)के दौरान भी रहेगी जो दोपहर 12.00 पी.एम से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी।
अस्थल मन्दिर:-
दिनांक 16.08.2025 को स्थल मन्दिर पर स्वामी प्रयागदास जी का अस्थल आश्रम सूरजपोल द्वारा जन्माष्टमी पर जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी जो सांय 03.00 पी.एम. से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी।
प्रवेश निषेध:-
- (1) पुराना कन्ट्रोल रूम सुरजपोल दरवाजे से स्थल मन्दिर तक।
- (2) आर.एम.वी. रोड व अमल का कांटा से स्थल मन्दिर तक ।
- (3) धानमण्डी, मुखर्जी चौक व तैलियों की माता से स्थल मन्दिर तक ।
आमजन से विनम्र अपील है कि कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के दौरान यातायात पुलिस को पूर्ण सहयोग देवें ।
एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड व अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए उपरोक्त व्यवस्था लागु नहीं है ।