श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था

26 अगस्त 2024 से 28 अगस्त 2024 तक 
 | 
one-way traffic

उदयपुर 26 अगस्त 2024। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26, 27 और 28 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव जगदीश मंदिर पर मनाया जाएगा।  इसके चलते दिनांक 26 अगस्त 2024 से 28 अगस्त 2024 तक दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक तथा दिनांक 27 अगस्त 2024 को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक सूरजपोल अस्थल मंदिर तक  यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 

जगदीश चौक में 26 अगस्त से 28 अगस्त तक इस प्रकार रहेगी यातायात व्यवस्था 

प्रवेश निषेध 

  1. चांदपोल से जगदीश चौक तक 
  2. रंग निवास से जगदीश चौक तक 
  3. हाथीपोल से घंटाघर होकर जगदीश चौक तक 

अस्थल मंदिर सूरजपोल पर 27 अगस्त 2024 तक इस प्रकार रहेगी यातायात व्यवस्था 

प्रवेश निषेध 

  1. पुराना कंट्रोल रूम सूरजपोल से अस्थल मंदिर तक 
  2. आरएमवी रोड व अमल का कांटा से अस्थल मंदिर तक 
  3. धानमंडी, मुख़र्जी चौक व तेलियों की माता से अस्थल मंदिर तक 

यातायात पुलिस उप अधीक्षक ने आमजन से श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के दौरान यातायात पुलिस को सहयोग की अपील करते हुए बताया कि उपरोक्त व्यवस्था एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए लागू नहीं होगी।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News