ईद मिलादुन्नबी पर उदयपुर मे यातायात व्यवस्था

 | 
one-way traffic

 

Udaipur Times, Eid Miladunnabi 2026: प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 26.08.2026 को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार पर मुख्य जुलूस दोपहर अंजुमन चौक से रवाना होकर सिंधी बाजार, बडा बाजार,  घंटाघर, मोती चौहट्टा, हरवेनजी का खुर्रा, हाथीपोल, सिलावटवाडी, जाटवाडी, नई पुलिया, कच्ची बस्ती, अम्बावगढ, आयुर्वेद चौराहा होकर ब्रह्मपोल स्थित मौलाना हजरत जाहिरूल हसन साहब की मजार पर चादर रस्म होगी।

जुलूस मे भाग लेने के लिये शहर के प्रमुख इलाकों से मुस्लिम समुदाय के लोग मुखर्जी चौक एवं हाथीपोल चौराहे पहुचेगे जहाँ से मुख्य जुलूस के साथ जुड़ कर चलेंगे, हाथीपोल से जुलूस के रवाना होने के दौरान एवं समापन तक वाहनों की पार्किंग एवं यातायात डायवर्जन व्यवस्था यातायात पुलिस उदयपुर द्वारा निम्नानुसार की जायेगी।

जुलुस मार्ग पर यातायात प्रवेश निषेध रहेगा।

जुलूस मे मुस्लिम समुदाय के बाहर से आने वाले लोगो के वाहनो की पार्किग व्यवस्थाः-

  • ड़बोक, प्रतापनगर, आयड़, हिरणमगरी से आने वाले लोगों के लिये वाहन पार्किग फतह स्कूल व आरसीए कॉलेज के बाहर रोड के दोनो तरफ साइडो मे पार्किग किये जायेगें।
  • सवीना (बरकत कॉलोनी), गोवर्धनविलास, बलीचा, खांजीपीर की तरफ से आने वाले लोगों के लिये वाहन आर. एम. वी. महाविद्यालय के पास / आर.एम.वी. रोड़ के एक तरफ पार्किग किये जायेगें।
  • पहाड़ा, कालका माता रोड़, रूप सागर कच्चीबस्ती से आने वाले वाहन देहलीगेट तैयाबिया स्कूल के पास नगर निगम पार्किग देहलीगेट पार्किग किये जायेगें।
  • चमनपुरा, स्वरूप सागर कच्ची बस्ती, देवाली, बेदला, भुवाणा, सुखेर, चित्रकूट नगर से आने वाले वाहनों की पार्किग झरिया मार्ग पर रोड़ को छोडकर रहेगी।
  • गोगुन्दा की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग स्वरूप सागर रोड़ पर सड़क के किनारे किनारे रहेगी। अम्बामाता के पास एवं सामने एवं ब्रह्मपोल दरगाह के सामने।

प्रवेश निषेध

दिनांक 26.08.2026 को जुलुस के दौरान निम्न मार्गो पर समस्त प्रकार के वाहनों का यातायात आवागमन निषेध रहेगा।

  • रंग निवास से भट्टियाणी चौहटा होकर जगदीश चौक की तरफ चार पहिया वाहन।
  • पुराना सी आर से अस्थल मन्दिर मुखर्जी चौक की तरफ।
  • भडभुजा घाटी से बड़ा बाजार होकर घण्टाघर की तरफ।
  • जगदीश चौक से घण्टाघर की तरफ।
  • हाथीपोल हरबेनजी का खुर्रा मोती चौहटा होकर घण्टाघर की तरफ।
  • हाथीपोल से झरिया मार्ग सिलावट वाडी जाटवाडी पुलिया की तरफ।
  • चांदपोल से जाटवाडी पुलिया की तरफ।
  • राडा जी चौराहा से महाकालेश्वर, सुभाष चौराहा की तरफ।

नोट: एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड इत्यादि आपात कालीन सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से रहेगा।

देहलीगेट से हाथीपोल की तरफ वन वे रहेगा।

जुलूस मे शरीक होने वाले लोगों से अनुरोध है कि जुलूस के आयोजन केदौरान यातायात/पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने में यातायात पुलिस को पूर्ण सहयोग करें ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News