उदियापोल से सेंट्रल जेल के बीच पुल पर 24 जनवरी से बंद रहेगा यातायात

वाहन कुम्हारों का भट्टा, पारस चौराहा बाईपास से डायवर्ट होकर आ जा सकेंगे

 | 
bridge

इंजीनियरिंग कार्य के कारण पुल (अंडर ब्रिज) पर सड़क यातायात बंद रहेगा

उदयपुर 22 जनवरी 2022 । शहर के उदियापोल से सेंट्रल जेल के बीच इंजीनियरिंग कार्य के कारण पुल (अंडर ब्रिज) पर सड़क यातायात 24 जनवरी से बंद रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया की राणाप्रताप नगर- उदयपुर स्टेशन के बीच किलोमीटर 110/4-5 पर पुल (अंडर ब्रिज) संख्या 184 A है । इस पर इंजीनियरिंग कार्य प्रगति पर है।  

वर्तमान में पुल के नीचे से गुजरने वाले यातायात को एक तरफा उदयापोल से केंद्रीय कारागृह की तरफ अनुमति है, लेकिन अब दिनांक 24.01.2022 से इस पुल के नीचे दोनों तरफ का यातायात बंद कर इंजीनियरिंग कार्य किया जाएगा । उक्त कार्य तीन माह तक जारी रह सकता है। 

अतः पूर्णतया सड़क यातायात बंद रहेगा। इस दौरान सभी हल्के व भारी वाहन कुम्हारों का भट्टा, पारस चौराहा बाईपास से डायवर्ट होकर आ जा सकेंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News