यातायात पुलिस द्वारा अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान

591 चालान कर 92400 रूपये किये वसूल 

 | 
अश्विनी बाजार, हाथीपोल गेट, चेतक सर्कल, पंचवटी चौराहा, सुखाड़िया सर्कल, फतेहपुरा, साइफन चौराहा, हॉस्पिटल रोडड पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्यवाही 

उदयपुर 27 मार्च 2021। उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पाचार द्वारा उदयपुर शहर में अवैध पार्किंग की कार्यवाही के निर्देशानुसार एडीएसपी गोपाल स्वरुप मेवाड़ा और यातायात पुलिस उप अधीक्षक रतन चावला के निर्देशन में यातायात पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण राम विश्नोई तथा उप निरीक्षक घेवरचंद ने अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाया है। 

यातायात टीम ने कल और आज अश्विनी बाजार, हाथीपोल गेट, चेतक सर्कल, पंचवटी चौराहा, सुखाड़िया सर्कल, फतेहपुरा, साइफन चौराहा, हॉस्पिटल रोड आदि शहर के चौराहो एवं रोड पर अवैध रूप से नो पार्किंग जोन में खड़े फोर व्हीलर, टू व्हीलर वाहनों को ज़ब्त कर एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही एवं दुकानदारों को वाहन व्यवस्थित पार्क करने की हिदायत दी।  

शहर के विभिन्न चौराहो पर अभियान चलाकर यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कल (26  तारीख) और आज (27 तारीख) कुल 591 चालान काटकर 92400 रूपये की पेनल्टी  वसूल की।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News