उदयपुर के वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण संपन्न

 | 
Polling Party Training

 

Udaipur Times, Udaipur Municipal Election 2026: उदयपुर जिले में प्रथम चरण के तहत वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर सनवाड में कल बुधवार 9 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण उदयपुर नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में संपन्न हुआ। Udaipur Municipal Election 2026

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक हनुमानमल ढाका, जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने मतदान कार्मिकों को मार्गदर्शन दिया। Udaipur Municipal Election 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ के निर्देशन में सहायक प्रभारी डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को प्रशिक्षण दिया। Udaipur Municipal Election 2026

प्रशिक्षण के उपरांत मतदान दलों ने अपने अपने आवंटित नगरपालिका मुख्यालय के लिए प्रस्थान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News