उदयपुर: नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण 5 अगस्त को

 | 
election

 

Udaipur Times, Udaipur Municipal Elections 2026: नगर निकाय आम चुनाव-2026  के तहत उदयपुर जिले में नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों  को बुधवार, 5 अगस्त  को जिला परिषद सभागार, उदयपुर में अपराह्न 2 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ के आदेशानुसार नगर निगम उदयपुर तथा नगरपालिकाएं कानोड, भीण्डर, मावली, फतहनगर-सनवाड एवं वल्लभनगर के समस्त रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु पाबंद किया गया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News