उदयपुर एसपी विकास कुमार ने सोमवार कों एक आदेश जारी कर 6 सीआई और 8 एसआई के तबादले किए

इस आदेश के मुताबिक योगेन्द्र कुमार व्यास को सविना थानाधिकारी और अनिल विश्रोई को गोगुन्दा थानाधिकारी लगाया है

 | 
rajasthan police

एसपी विकास शर्मा ने एक आदेश जारी कर पुलिस निरीक्षक योगेन्द्र कुमार व्यास को सविना थानाधिकारी लगाया है। इसी तरह सुनील टेलर को पुलिस लाईन, सुमेर सिंह को पुलिस लाईन, रामनिवास को संचित निरीक्षक पुलिस लाईन, देेवेन्द्र सिंह को यातायात शाखा और गोविन्द सिंह को प्रभारी मानव तस्करी यूनिट लगाया है।

इसी तरह अनिल कुमार को गोगुन्दा थानाधिकारी, रमेश चन्द्र को जावरमाइंस थानाधिकारी, राजूदेवी को साईबर थाना, विजेन्द्र सिंह को महिला थाना, प्रभु सिंह को सुखेर, अशोक कुमार को सुखेर थाने पर लगाया है।

दूसरी ओर आईजी प्रफुुल्ल कुमार ने एक आदेश जारी कर  रजनीश कुमार को प्रतापगढ़, पुलिस निरीक्षक हिमांशु सिंह को डूंगरपुर, मोतीराम सारण को बांसवाड़ा, अध्यात्म गौतम को चित्तौड़, मुकेश सोनी को राजसमंद, दलपतसिंह को चित्तौड़, मदनलाल खटीक को डूंगरपुर भेजा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News