महापौर ने की गुलाब बाग़ टॉय ट्रेन की ट्रायल

महापौर ने पहले राउंड में कुछ अधिकारियों के साथ राउंड किया, दूसरे राउंड में गुलाब बाग में घूम रहे पर्यटकों को ट्रेन में बिठाकर पूरा राउंड किया

 | 
gulab bag toy train trail

उदयपुर 31 मई 2023। गुलाब बाग में बच्चों की ट्रेन मैं महापौर गोविंद सिंह टांक एवं गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, अधिशासी अभियंता निर्माण शशि बाला सिंह एवं अधिशासी अभियंता गैराज लखन लाल बेरवा ने बच्चों की ट्रेन में बैठ कर ट्रेन की ट्रायल ली। 

गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि आज प्रातः महापौर जी ने बच्चों की ट्रेन में बैठ कर ट्रेन की जांच की। ट्रेन के बारे में छोटी मोटी जानकारियां ट्रेन के इंजीनियर से प्राप्त की एवं ट्रेन के चलते समय जिन कमियों को महसूस किया उसके बारे में बताया। उनको ठीक करने के लिए शिवा कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से कहा। 

महापौर ने पहले राउंड में कुछ अधिकारियों के साथ राउंड किया, दूसरे राउंड में गुलाब बाग में घूम रहे पर्यटकों को ट्रेन में बिठाकर पूरा राउंड किया। इस दौरान ट्रेन चलाने की तैयार पर संतोष जाहिर किया। 

दो-तीन दिन में अंतिम ट्रायल कर ली जाएगी। इस दौरान गुलाब बाग में घूम रहे सैकड़ों पर्यटको ने तालियां बजाकर स्वागत किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News